सीतापुर , मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में ग्राम यूनियन पुरवा के पास मंगलवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसंवा अमन सिंह ने बताया कि थाना रेउसा अंतर्गत यूनियन पुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर रामजीवन (42) का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। प्रथमदृश्टया प्रतीत होता है कि यह मामला आत्महत्या का है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित