सीतापुर , अप्रैल 03 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रामकोट थाना अंतर्गत लखनऊ- दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर शुक्रवार सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमार्ग पर नवीन चौक के पास एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित हो जाने से महिला सड़क पर गिर गयी। इस दौरान एक ट्रक ने कुचल दिया. जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
स्थानीय पुलिस चौकी मधुबन बिहार की पुलिस टीम ने ट्रक और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने घटना के संबंध में शुक्रवार को बताया कि अज्ञात महिला एक पुरुष के साथ मोटरसाइकिल पर आ रही थी। इस दौरान नवीन चौक के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हुई जिससे महिला सड़क पर गिर गयी। इसके बाद ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही नृत्य हो गयी। जिसे मोटरसाइकिल पर महिला बैठी थी, वह भी मौके से मोटरसाइकिल के साथ चला गया।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित