सीतापुर , मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना महोली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवकली में मंगलवार सुबह खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस उपाधीक्षक महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि आज सुबह खेत में एक महिला का शव मिला है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि देवकली गांव के भारत ने हत्या की है। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि भारत ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक महिला और एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित