सीतापुर , मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना मिश्रित अंतर्गत ग्राम आठ में मंगलवार दिन में एक पुराने मकान को तोड़ रहे ,मजदूरों पर अचानक छज्जा गिर जाने से एक मजदूर की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायत आत में एक पुराने मकान को तोड़ा जा रहा था. इसमें इसी गांव के निवासी दो मजदूर प्रताप और राम रूप काम कर रहे थे। इस बीच अचानक छज्जा गिर गया. जिसमें वह दोनों दब गए .शोरगुल सुनकर उपस्थित लोगों ने वहां से मालवा हटाकर उन दोनों को बाहर निकाला. जिसमें प्रताप की नृत्य हो गई और राम रूप गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल राम रूप को उपचार के लिये मिश्रिख अस्पताल भेजा गया है. जहां से उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित