, Feb. 1 -- बेंगलुरु, 31 जनवरी (वातार) बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन सीजे रॉय की मौत की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, अशोक नगर पुलिस थाने में दर्ज मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गयी है।
एसआईटी में केंद्रीय प्रभाग के उपायुक्त अक्षय हकाय, दक्षिण प्रभाग के उपायुक्त लोकेश जगलसार, हलासुरु गेट उप-प्रभाग के सहायक उपायुक्त सुधीर, केंद्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो के सहायक आयुक्त रामचंद्र और अशोक नगर थाने के निरीक्षक रवि के बी शामिल किया गया है।
श्री रॉय शुक्रवार को यहां होसुर रोड पर कॉन्फिडेंट ग्रुप के कार्यालय परिसर में मृत पाये गये थे। बेंगलुरु दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त लोकेश जगलासर को एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित