सीकर , मार्च 31 -- राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गनेडी गांव में खेलते समय मिट्टी ढहने से उसमें दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सोमवार को गांव के खेत में मिट्टी के टीले में तीन-चार फीट की सुरंग बनाकर उसमें बच्चे खेल रहे थे कि मिट्टी धंस गई और उसमें गौतम सैनी (14), दीपेश नायक (12) और होलश मेघवाल 10) दब गये जबकि कृष्ण बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित