जयपुर , मार्च 07 -- राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार सुबह छह बजकर 33 मिनट पर ये भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता मापी गयी।
भूकंप का केंद्र जयपुर से 69 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम की तरफ में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर गहराई में था। भूकंप से किसी जान-माल के हानि के समाचार नहीं हैं।
खाटूश्यामजी, पलसाना, धींगपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में भूकंप के सबसे तेज झटके महसूस किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित