नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों तथा पीठासीन अधिकारियों (सीएसपीओसी) के सम्मेलन में इस बार की विशेषता यह है कि यहां हम सब एक दूसरे के साथ अपने अनुभवों को साझा कर अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की चुनौतियों को महत्व देते हुए सीखने तथा सिखाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर विशेष रूप से विचार करेंगे।

श्री मोदी ने गुरूवार को यहां संसद भवन परिसर के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में सीएसपीओसी के 28वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि इस सम्मेलन के जरिए हमें एक दूसरे से सीखना है और सिखाना है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ज्यादा मजबूत बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित