कोच्चि , जनवरी 16 -- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने जर्मनी को बहुउद्देशीय जहाज (एमपीवी) 'एमएस हेंज' सौंप दियानीदरलैंड के 'ग्रूट शिप डिजाइन' द्वारा डिजाइन किए गए 'एचएस इकोफ्रेटर' श्रेणी के इस जहाज का निर्माण कोचीन शिपयार्ड में किया गया। शिपयार्ड ने निर्माण के बाद इस जहाज को जर्मनी स्थित कंपनी 'एचएस शिफहार्ट्स यूजी (हफ्तुंग्सबेश्रैंकट) एंड कंपनी केजी' को सौंप दिया है।
यह जहाज 7,000 टन (डीडब्ल्यूटी) तक का भार ढोने में सक्षम है, जो इसे भारी कार्गो सहित विविध प्रकार के माल ढोने में सक्षम बनाता है।
इस जहाज की विशेषता इसका झुका हुआ अग्रभाग (रेक्ड स्टेम) है, जो इसे बेहतर गति प्रदान करता है तथा अधिक ईंधन दक्ष बनाता है।
'एमएस हेंज' की डिलीवरी अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाज निर्माण क्षेत्र में सीएसएल के बढ़ते महत्व को दर्शाता है और यह वैश्विक ग्राहकों के लिए तकनीकी रूप से उन्नत वाणिज्यिक जहाजों के निर्माण में इसकी विस्तार क्षमताओं को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित