श्रीनगर , जनवरी 31 -- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह ने जम्मू-कश्मीर में मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करने, सामान्य स्थिति बहाल करने और आतंकवाद के आमूल-चूल खात्मे पर बल दिया है।
वह यहां घाटी में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्रीय कमांडरों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। यह बैठक श्री सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान श्रीनगर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर (जीसी) में हुई। अधिकारियों ने बताया कि वह दो दिनों के दौरे पर जम्मू-कश्मीर आए थे और शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे और सीआरपीएफ की तैयारियों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने घटना-मुक्त माहौल सुनिश्चित करने और शांति बहाल करने के लिए सीआरपीएफ की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया, खासकर आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने के संबंध में।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित