पटना, मार्च 18 -- सामान्य प्रशासन विभाग के तत्वावधान में बुधवार को सिविल लिस्ट पुस्तिका 2026 का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से भारतीय प्रशासनिक सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार सचिवालय सेवा तथा बिहार सचिवालय आशुलिपिकीय सेवा से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सिविल लिस्ट पुस्तिका 2026 प्रकाशित की गई है। उन्होंने कहा कि इन पुस्तिकाओं में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के फोटो सहित उनकी सेवा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां समाहित की गई हैं, जो प्रशासनिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होंगी।
श्री राजेंदर ने पुस्तिका के प्रकाशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में अपर सचिव रजनीश कुमार, संयुक्त सचिव जगदीश कुमार, जेएडी संजय कुमार, डीपीआरओ तपिश सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित