पटना , अक्टूबर 18 -- भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने के बाद सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और डांसिग क्वीन अभिनेत्री सीमा सिंह अब सियासी पिच पर जलवा बिखेरते नजर आयेंगे।
सारण जिले का चुनावी माहौल इस बार अन्य जिलों से कुछ अलग और खास नजर आ रहा है। इस बार यहां सियासी अखाड़े में भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े चेहरे अपना जोर आजमां रहे हैं।भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने छपरा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं मढ़ौरा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह को मैदान में उतारा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित