अलवर , मार्च 17 -- राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार हुलियाना गांव में उमेश (30) अपने घर पर काम कर रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर की पाइप अचानक निकल गयी जिससे गैस लीक होने लगी और आग भड़क उठी। आग में चपेट में उमेश उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया।
सूत्रों ने बताया कि उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत कठूमर के अस्पताल लेकर गए। वहां से अलवर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित