जम्मू , अप्रैल 18 -- जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को राजौरी में शहीद एडीडीसी डॉ. राज कुमार थापा शहीद स्मारक, संग्रहालय और पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
डॉ. थापा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की बिना उकसावे वाली गोलाबारी में शहीद हो गए थे। उप राज्यपाल ने डॉ. थापा को श्रद्धांजलि दी, उनकी निस्वार्थ सेवा और लोगों की कल्याण के लिए फैलादी समर्पण को याद किया।
उन्होंने कहा, "यह शहीद स्मारक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।" इस कार्यक्रम में डॉ. थापा के जीवन पर एक लघु फिल्म भी दिखायी गयी।
इस अवसर पर डॉ. राज कुमार थापा के परिवार के सदस्य और सुरक्षा बलों, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित