राष्ट्रीय-विशेष गाडी गोरखपुर , मार्च 08 -- रेलवे प्रशासन ने होली त्यौहार के बाद यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये 07337/07338 श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0.गाजीपुर सिटी. श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0 विशेष गाड़ी का संचलन श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0 से 09 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को तथा गाजीपुर सिटी से 12 मार्च से दो अप्रैल तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को चार फेरों के लिये करने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गाडी संख्या 07337 श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0.गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 09 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को श्री सिद्वारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्ली जं0 से 18.15 बजे प्रस्थान कर गदग बाईपास से 19.05 बजे, बादामी से 20.25 बजे, बागलकोट से 21.00 बजे, अलमट्टी से 21.42 बजे, बसवाना बागेवाड़ी रोड से 22.02 बजे, विजयपुरा से 23.50 बजे, दूसरे दिन इंडी रोड से 00.25 बजे, सोलापुर से 02.55 बजे, कुर्दुवाडी से 03.50 बजे, दौंड से 05.35 बजे,अहिल्यानगर से 06.40 बजे, बेलापुर से 07.52 बजे, कोपरगांव से 11.30 बजे, मनमाड से 12.40 बजे, भुसावल से 15.25 बजे, इटारसी से 20.00 बजे, रानी कमलापति से 21.20 बजे, तीसरे दिन बीना से 00.25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 झांसी से 03.15 बजे, उरई से 04.5 बजे, पोखरायां से 05.15 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 08.25 बजे, प्रयागराज जं0 से 11ण्05 बजे, वाराणसी से 14.30 बजे, वाराणसी सिटी से 14.47 बजे तथा औड़िहार से 15.22 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 16.15 बजे पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित