चंडीगढ़ , जनवरी 22 -- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को 1984 के सिख जनसंहार मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के बरी होने पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से सिख समुदाय के साथ-साथ दुनिया भर के सही सोच वाले लोग भी हैरान हैं। इससे सदमे में आये मासूम सिखों के गहरे ज़ख्म फिर से हरे हो गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित