रामनगर 25मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार को मीडिया क्रिएटरों के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे कई मीडिया क्रिएटर अपनी कला और हुनर से कई लोगो के आइडियल बन गए है।इन सभी क्रिएटर के बीच पहुंचे और उन्हें सम्मान देने रामनगर के लिटिल चैम्प बॉलीवुड चाइल्ड एक्टर सोमांश सिंह डंगवाल पहुंचे। इस कार्यक्रम मे लगभग 300 से अधिक बड़े व छोटे क्रिएटर पहुंचे, जिसमे से लगभग 25 से 30 मीडिया क्रिएटरों को सम्मानित किया गया।ये सभी क्रिएटर अपनी कला और प्रतिभा से पुरे उत्तराखंड की संस्कृति और यहाँ की सभ्यता को देश व विदेशो मे पहुंचा रहे है। कार्यक्रम मॉल ऑफ़ देहरादून की टीम द्वारा करवाया गया,जिसमे सोमांश को किड्स एम्बेसडर बनाया गया और उनके द्वारा छोटे किड्स को सम्मानित किया गया।
सोमांश इस मौक़े पर खासा उत्साहित नजर आए।उन्होंने अपनी बात रखते हुए सभी क्रेटर्स को कहा, " हम सभी उत्तराखंड मे जन्मे है और यह हमारे लिए गर्व की बात है।" उन्होंने कहा, " हम सब मिलकर उत्तराखंड को विश्व पटल पर लेकर जायेंगे।हम सभी एक दूसरे का हाथ थामे रखे और ये काम किसी अकेले का नहीं है।" कार्यक्रम मे उनके माता पिता भी उनके साथ रहे और इस कार्यक्रम से बेटे को लगातार मिल रहीं उपलब्धियों से खासा प्रसन्न नजर आए।कार्यक्रम के बाद सोमांश अपनी माता के साथ वापस मुंबई लौट गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित