उज्जैन , नवम्बर 12 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर बुधवार को श्री पंचदशनाम आव्हान अखाड़े के महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरी महाराज से वरिष्ठ अधिकारियों ने भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सदावल स्थित आव्हान अखाड़े पहुंचकर श्रीमहंत सत्य गिरी महाराज का सम्मान किया और सिंहस्थ मेले की तैयारियों पर चर्चा की।
अधिकारियों ने सिंहस्थ-2028 के लिए किए जा रहे अधोसंरचना विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए मेले के सफल आयोजन हेतु सुझाव मांगे। इस दौरान श्रीमहंत सत्य गिरी महाराज ने सिंहस्थ के पारंपरिक स्वरूप और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित