जबलपुर , अक्टूबर 13 -- मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निर्देश दिये कि 'सिंहस्थ-2028' राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। सिंहस्थ के कार्यों की नियमित निगरानी रखी जायें और तय समय सीमा एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूरे किये जाये।

श्री तोमर ने सोमवार को यहां मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा सिंहस्थ-2028 के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में उनको एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने वर्तमान कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। समीक्षा बैठक में श्री तोमर ने सिंहस्थ-2028 में उज्जैन में निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिये पहले चरण में निर्माणधीन 132 के.व्ही. सब स्टेशन चिंतामन एवं 132 के.व्ही. सब स्टेशन त्रिवेणी बिहार के निर्माण कार्यों की प्रगति जानी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित