सासाराम , मार्च 24 -- बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवारको एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद गांव में अपराधियों ने एक युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को 112 पुलिस की टीम ने सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मुरादाबाद गांव निवासी हसन रजा खां (32)के रूप में की गयी है। पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर गांव के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित