शिवपुरी , फरवरी 27 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर में पुलिस ने तेज आवाज में सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजाने वाले डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीजे संचालक अभिषेक राजपूत द्वारा पिछोर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर उच्च तीव्रता की आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। अभी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी को शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बेहतर रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पिछोर थाना पुलिस द्वारा कोलाहल अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित