छपरा , जनवरी 30 -- बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पश्चिम चंपारण के नगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर जमुनिया गांव निवासी राम तपस्या महतो के पुत्र जवाहरलाल महतो (75) बोलेरो गाड़ी से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर थाना क्षेत्र में मुख्य पथ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बिजली के खम्भे से टकरा गई, जिसके कारण जवाहरलाल महतो घायल हो गये। घायलावस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित