छपरा , दिसंबर 13 -- बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कुचाह गांव निवासी दुलरिया देवी (63) शुक्रवार की शाम को अपने खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह घायल हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित