छपरा , जनवरी 22 -- बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक किशोरी की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि स्थानीय गांव निवासी दिनेश महतो की पुत्री निशा कुमारी (12) को अनियंत्रित मोटर साइकिल सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में वह घायल हो गयी, जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित