छपरा , जनवरी 23 -- बिहार में सारण जिले की पुलिस ने विगत 24 घंटे के विशेष अभियान में कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस अभियान के दौरान पकड़े गये लोगों में शराब सेवन से जुड़े 17, शराब कारोबार वाले 03, पॉक्सो एक्ट के 01, हत्या के प्रयास वाले 05,जुआ अधिनियम के 10, चोरी के 03 तथा पुलिस पर हमला करने वाले 01 अभियुक्त शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि सम्पूर्ण सारण जिले में यातायात एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 49 वाहन से 1,01,500 रुपया जुर्माना वसूलने के साथ ही देशी शराब 237 लीटर, विदेशी शराब 56.70 लीटर मोटरसाइकिल 04, ताश की गड्डी 01, ट्रेक्टर 02 तथा 23970 रुपया बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित