छपरा , मार्च 28 -- राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर बिहार के सारण जिले में शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में सामूहिक गान का आयोजन किया गया।

सारण के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज यहां बताया कि सारण समाहरणालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के साथ ही अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, सिविल सर्जन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विद्यालय की छात्र , छात्रायें तथा स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स शामिल हुये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह गीत देश के ऐतिहासिक गौरव से जुड़ा है, सभी को इसे स्मरण करना चाहिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित