छपरा , अप्रैल 17 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा - सिवान रेलखंड के कोपा स्टेशन के समीप किसी रेलगाड़ी से झटका लगने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोपा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण यादव के पुत्र भरत प्रसाद यादव(57)रब्बी की फसल की कटाई देखने के लिए अपने गांव के समीप रेलवे लाइन पार कर रहे थे, उसी समय किसी रेलगाड़ी के झटका लगने के बाद उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित