छपरा , मार्च 19 -- बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना में हुई एक घटना में पुलिस ने एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सोहई साहपुर गांव निवासी सोमनाथ शर्मा की पत्नी कुसुम देवी(40) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। कहा जा रहा है कि अपनी बीमारी से परेशान महिला ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या का फैसला ले लिया।

दूसरी तरफ मृतका के मायके वालों को ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित