छपरा , फरवरी 14 -- बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में पूर्व के विवाद को लेकर हुई बैठक में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पश्चिमी बलुआ गांव निवासी प्रिंस कुमार अपने दुकान जा रहा था। इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर उसके गांव के गोल्डी राय सहित अन्य लोगों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस को दिये गये घायल के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित