छपरा , अप्रैल 08 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
निगरानी विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोरीगंज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मोहित मोहन को 9,000/- (नौ हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए उनके निजी आवास से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में निगरानी विभाग ने कांड सं0-41/26, दिनांक 07.04.2026 को दर्ज किया गया था।
इस मामले में परिवादी मनु कुमार साह, ग्राम रसुलपुर ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने डोरीगंज थाना कांड सं0-123/26 कांड की दैनिकी में मदद करने के एवज में रिश्वत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित