छपरा , फरवरी 06 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरयू नदी में छापामारी कर एक मोटर युक्त नाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुरुवार की रात में मांझी थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सरयू नदी में नाव के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप आ रही है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कौरूधौरू गांव के समीप सरयू नदी में छापामारी कर 235 लीटर विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही गांव निवासी शराब कारोबारी नीरज चौधरी और संजय चौधरी को गिरफ्तार कर बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित