छपरा , मार्च 27 -- बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दहियांवा मोहल्ला निवासी नमूना राय अपने दोस्तों के साथ रामनवमी के अवसर पर निकले जुलूस को देख कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान साहेबगंज चौंक पर कुछ अन्य लड़कों से उसके साथियों का विवाद शुरू हो गया। जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे नमूना राय को दूसरे गुट के लड़कों ने चाकू मारकर घायल कर दिया और वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद घायल युवक को उसके दोस्तों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची नगर थाना की पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करने के बाद चाकू मारने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित