छपरा , अप्रैल 17 -- बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में घायल एक किशोरी की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी बलुआ गांव निवासी अशोक राय की पुत्री तनु कुमारी (16)गत 14 अप्रैल को कोचिंग सेंटर से पढ़ कर घर वापस लौट रही थीं।जिसे अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया था। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स भेज दिया था। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित