छपरा , मार्च 18 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के पश्चिम स्थित 51 नम्बर रेलवे गुमटी के समीप बुधवार को रेलगाड़ी के दरवाजे पर बैठ कर सफर कर रहे युवक को मोबाइल फोन छीनने वाले अपराधियों ने घायल कर दिया।
छपरा जंक्शन राजकीय रेल थाना सूत्रों ने आज यहां बताया कि सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी मनु कुमार आंनद बिहार से सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेन संख्या 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस से छपरा आ रहे थे । सिवान आगे बढ़ने के बाद वह वह डब्बे के दरवाजे पर बैठ कर मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे थे। ट्रेन जब छपरा जंक्शन के पश्चिम 51 नम्बर रेलवे गुमटी के समीप पहुंची तो पहले से घात लगाए मोबाइल फोन छीनने वाले दो लोगों ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया। जिसके कारण असंतुलित होकर मनु ट्रेन से गिरकर घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना की पुलिस ने उक्त घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी हैइस मामले में घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर राजकीय रेल थाना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित