छपरा , मार्च 15 -- बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में विधुत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बेदवलियां गांव निवासी लगन देव राय का पुत्र अनिल कुमार (24) एक पंखे से तार जोड़ रहा था। उसी समय कटे हुए तार से निकले विधुत प्रवाह की चपेट में आ गया।
इस घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अमनौर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित