छपरा, मार्च 15 -- बिहार के सारण जिले की पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब कारोबार में 14, शराब सेवन में 22, वारंट में 22, हत्या के प्रयास में 01, चोरी में एक तथा अन्य मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस अवधि में 131 वाहनों से दो लाख 42 हजार पांच सौ रुपया जुर्माना भी वसूला गया है। इसके अलावा देशी शराब 261 लीटर, विदेशी शराब 90.68 लीटर, तीन मोटरसाइकिल, एक पिकअप वैन और चार गैस सिलेंडर बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित