छपरा , मार्च 04 -- बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन रंग लगाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि बारवां मिश्र टोला गांव में कुछ युवकों द्वारा होली में एक दूसरे को रंग लगाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में शम्भू प्रसाद को चाकू मार कर घायल कर दिया गया।जिसे परिजन इलाज के लिए एकमा स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित