छपरा , फरवरी 20 -- बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में बेटा की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं होने पर उसकी मां की मौत भी हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि आनन्दपुर गांव निवासी जयप्रकाश राय (40) किडनी के रोग से काफी दिनों से पीड़ित था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।उसकी मौत की जानकारी मिलने पर उसकी वृद्ध मां पाचो देवी उसके शव से लिपटकर रोने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गई।
सूत्रों ने बताया कि पाचो देवी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक ही घर से दोनों शवों को एक साथ निकाल कर उसका अंतिम संस्कार काली घाट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित