छपरा , जनवरी 28 -- बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार की देर रात को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मुहल्ला निवासी विकास कुमार तिवारी की हत्या कर दी गयी थी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 और नगर थाना प्रभारी तथा पुलिस बल के साथ मामले की तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर जांच करने के बाद आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी संजीव चौधरी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित