छपरा , अप्रैल 22 -- बिहार में सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने आर्केस्ट्रा ग्रुप में छापेमारी कर तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक पिछड़ा वर्ग तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के पत्र के आलोक में महिला थाना थाना प्रभारी के नेतृत्व में जनता बाजार, मशरक एवं खैरा थाना की पुलिस ने जनता बाजार, मशरक एवं खैरा थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुप में छापेमारी कर उड़ीसा, उत्तरप्रदेश एवं बिहार के समस्तीपुर जिले की तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की सूचना मिलने के कारण उक्त ग्रुप के संचालक फरार हो गये हैं। उनके विरुद्ध सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित