छपरा , फरवरी 24 -- बिहार में सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक पुजारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि नन्ही राय (89) बाजार में स्थित महावीर मंदिर में पुजारी का काम करते थे। सोमवार की देर रात को वह मंदिर बंद कर अपने घर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण वे घायल हो गए। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान आज मौत हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित