छपरा , अप्रैल 09 -- बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि बुधवार की देर रात को पट्टी पचौरी गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ मनोज कुमार सिंह(54)मनोरपुर गांव निवासी हरि माधव सिंह की पत्नी मीना देवी (40)सहित छह लोग बोलेरो पर सवार होकर जिला मुख्यालय छपरा से गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गवंद्री गांव के समीप उच्च विद्यालय के पास टर्निंग पर एक बस से बोलेरो की टक्कर हो गई। इस घटना में मनोज सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह तथा मीना देवी की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।पुलिस बस और बोलेरो जब्त कर थाना ले आई है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित