छपरा , मार्च 07 -- बिहार के सारण जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि मेहरौली गांव निवासी भरत प्रसाद सिंह(70) अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से जिला मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान डोरीगंज थाना क्षेत्र में दफ्दरपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास कार ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में वह घायल हो गए।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरी घटना में दरियापुर थाना क्षेत्र में धेनुकी बाजार के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से कोचवारा गांव निवासी सुदामा कुमार (20) की मौत हो गई।
तीसरी घटना में सहाजीतपुर थाना क्षेत्र में स्थानीय निवासी रमजान अंसारी (19) सड़क दुघर्टना में घायल हो गया था। जिसकी मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।तीनों थाना की पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित