छपरा , मार्च 14 -- बिहार में सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तथा एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि रामपुर गांव के समीप मुख्य पथ पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में नागराज सतासी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र कुंदन कुमार सिंह (24)की मौत हो गई, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार पवन कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित