छपरा , फरवरी 28 -- बिहार के सारण जिले में मांझी थाना की पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने ज्ञानी छपरा के पश्चिम स्थित बगीचा में छापामारी कर पड़ोसी जिला सिवान के रजनीश पाण्डेय उर्फ करीमन पाण्डेय एवं प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी पिस्तौल पिस्टल,एक देशी कट्टा,पांच कारतूस, एक मैगजीन, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि 08 फरवरी को एक आभूषण व्यवसाई से हुई लूट की घटना में भी उपरोक्त दोनों अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित