छपरा, मार्च 05 -- बिहार के सारण जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूब कर एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के मनोहर कन्हौली गांव निवासी सागर कुमार (17) नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण उसकी डूब कर मौत हो गई।

दूसरी घटना में जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी राम रसिया देवी (57) शौच करने के बाद नदी में हाथ-पैर धोने के दौरान नदी के गहरे पानी में डूब गयी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इन मामलों में मृतकों के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित