छपरा , अक्टूबर 20 -- सारण जिले में आगामी 06 नवम्बर को आयोजित होने वाले पहले पहले चरण के चुनाव में सोमवार को नाम वापसी के बाद सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 108 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी अमन समीर ने आज आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र से कुल 133 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र की जांच के बाद कुल 108 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सहीं पाया गया था।
आज सोमवार को नाम वापसी के बाद सारण जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र से 10 मांझी विधानसभा क्षेत्र से 12, बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से 08 , तरैया विधानसभा क्षेत्र से 14, मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से 09, छपरा विधानसभा क्षेत्र से 10, गड़खा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से 13, अमनौर विधानसभा क्षेत्र से 12,परसा विधानसभा क्षेत्र से 12, तथा सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि एकमा विधानसभा क्षेत्र से जदयू से मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, बसपा से लक्ष्मण मांझी,राजद से श्रीकांत यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से उमेश कुमार राजभर,अपना किसान पार्टी से जवाहिर प्रसाद,जन सुराज पार्टी से देव कुमार सिंह, निर्दलीय अभिजीत अभिज्ञान , जितेंद्र कुमार कन्नौज , राकेश कुमार सिंह एवं शंकर शर्मा चुनाव मैदान में हैं।
मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू से रंधीर सिंह, बसपा से संतोष प्रसाद, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (माकर्ससिस्ठ) से डा सत्येन्द्र यादव, जागरुक जनता पार्टी से धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से नसीम अहमद, सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी से प्रतिभा देवी,जन सुराज पार्टी से वाई.भी.गिरी, निर्दलीय अशोक शर्मा,ओम प्रकाश प्रसाद,राणा प्रताप सिंह,संजू यादव सुरेश कुमार राम चुनाव मैदान में हैं।
बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से केदारनाथ सिंह,राजद से चांदनी देवी, बसपा से व्यास मांझी,जन शक्ति जनता दल से पुष्पा कुमारी,जन सुराज पार्टी से श्रवण कुमार, निर्दलीय रवि प्रकाश, राजेश कुमार सिंह एवं श्याम कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं।
तरैया विधानसभा से आम आदमी पार्टी से अमित कुमार सिंह, भाजपा से जनक सिंह, बसपा से ब्रज बिहारी सिंह,राजद से शैलेन्द्र प्रताप,पीस पार्टी से अहमद हुसैन अंसारी, वंचित अधिकार पार्टी से भगवान प्रसाद गुप्ता, भारतीय सार्थक पार्टी से रामविस्वास राय, जनशक्ति जनता दल से विवेक कुमार, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) संजय कुमार,जन सुराज पार्टी से सत्येन्द्र कुमार सहनी, निर्दलीय मिथलेश कुमार, मुमताज अंसारी,लालू प्रसाद यादव, एवं विजेश राय चुनाव मैदान में हैं।
मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से राजद से जितेंद्र कुमार राय,जन सुराज पार्टी से नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह, राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी से पुरूषोत्तम कुमार,द प्लुरल्स पार्टी से मधुबाला गिरी, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से लालू प्रसाद यादव, निर्दलीय अंकित कुमार, अभिषेक रंजन,मनेगर कुमार एवं सनदेव कुमार राय चुनाव मैदान में हैं।
छपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से छोटी कुमारी ,राजद से शत्रुघन कुमार,जन सुराज पार्टी से जय प्रकाश सिंह, भारतीय एकता दल से ज्ञानी कुमार शर्मा, भारतीय लोक चेतना पार्टी से राजेश कुशवाहा, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से शेख नौशाद, निर्दलीय पदमा मिश्रा, मोहम्मद सुल्तान हुसैन इदरीसी,राखी गुप्ता एवं राणा यशवंत प्रताप सिंह चुनाव मैदान में हैं।
गड़खा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से बसपा से अविनाश कुमार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से विज्ञन मांझी,आम आदमी पार्टी से सदन कुमार, लोजपा (आर) से सीमांत मृणाल,राजद से सुरेन्द्र राम, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) से नागेंद्र राम,जन सुराज पार्टी से मनोहर कुमार राम, निर्दलीय नन्द किशोर मांझी, नीरज राम, मुनेश्वर चौधरी, रघुनंदन मांझी, राजकुमार तथा सबिता देवी चुनाव मैदान में हैं।
अमनौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से कृष्ण कुमार मंटू, बसपा से पूजा कुमारी,राजद से सुनील कुमार, भारतीय मोमिन फ्रंट से अली अब्बास,द प्लुरल्स पार्टी से कृष्ण मिश्र, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) जय प्रकाश कुमार सिंह, भारतीय एकता दल से राकेश कुमार,जन सुराज पार्टी से राहुल कुमार सिंह, निर्दलीय अर्जुन कुमार निराला, रामलाल मांझी, लक्ष्मण यादव सुजीत प्रियदर्शी चुनाव मैदान में हैं।
परसा विधानसभा क्षेत्र से राजद से करिश्मा, जदयू से छोटे लाल राय आम आदमी पार्टी से पवन तिवारी, बसपा से मोहम्मद समीम अंसारी, इंसानियत पार्टी से जवाहीर सिंह, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से बिपीन कुमार सिंह,प्राउटिस्ट ब्लाक, इंडिया से मदन मोहन श्रीवास्तव,जन सुराज पार्टी से मोसाहेब महतो, भारतीय लोक चेतना पार्टी से श्याम बाबु राय, निर्दलीय मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता, श्रीनिवास साह चुनाव मैदान में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित