छपरा , जनवरी 23 -- बिहार में सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसकी सूचना पीड़िता के परिजनों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले के दो अभियुक्त हाफिजपुर गांव निवासी पवन कुमार पाण्डेय तथा सन्नी कुमार राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित