छपरा , जनवरी 27 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हाईस्कूल चौंक निवासी किशुन चौधरी का पुत्र कन्हैया चौधरी (40) भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सेंगर टोला गांव के समीप मुख्य पथ पर अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में वह घायल हो गया, जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित