नयी दिल्ली/रायपुर , अक्टूबर 06 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौहार्द्रपूर्ण मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने श्रीमती मुर्मु को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।

श्री साय ने श्रीमती मुर्मु को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए भीसादर आमंत्रित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित